03 : गौरीगंज : जिला अस्पताल के पास प्रदर्शन करते एंबुलेंस कर्मी।
- फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। सेवा से बाहर किए गए जीवन रक्षक एंबुलेंस कर्मियों को नौकरी पर वापस लेने समेत लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए एंबुलेंस कर्मियों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने एंबुलेंस संचालन बंद कर न सिर्फ धरना दिया बल्कि आंदोलन की रणनीति भी तैयार की। एंबुलेंस संचालित नहीं होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
वित्तीय वर्ष में संस्था बदलने के बाद एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस वाहन के कर्मियों को बाहर निकाला जा रहा है। साथियों को बाहर निकलाने तथा लंबित मांगें पूरी नहीं होने से परेशान कर्मियों ने सोमवार से एंबुलेंस संचालन बंद करते हुए कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरू किया है।
पहले दिन कोई हल नहीं निकलने पर दूसरे दिन मंगलवार को भी कर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। धरने के दौरान कर्मियों ने नामित संस्था पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए और अपनी मांगों को लेकर फैक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
प्रदर्शन में सुभाष यादव, शैलेंद्र मिश्र, पिंटू माझी, रामशंकर, उदयभान, राजकुमार, प्रेमकुमार, आनंद कुमार, बृजेश कुमार व रवि कुमार व राघवेंद्र कुमार समेत एंबुलेस कर्मी मौजूद रहे। दो दिन से एंबुलेस वाहन संचालित नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।