फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं

Sun, 09 Feb 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरौली (अमेठी)। क्षेत्र के नियावां गांव में आयोजित श्रीराम कथा के पांचवें दिन शनिवार को प्रवाचक मनीष तिवारी महाराज ने श्रीराम के आदर्शों के बारे में बताया।
विज्ञापन



उन्होंंने कहा कि सत्संग मानव जीवन का सर्वोत्तम सद्मार्ग है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने से ही मानव का कल्याण संभव है। सच्चे मन से जो भी उनका सुमिरन करता है, वह हर संकट से मुक्त हो जाता है। जिस भाव से भक्ति की जाती है, भगवान उसी आधार पर उसे फल प्रदान करते हैं।


प्रवाचक ने सीता-राम विवाह के प्रसंग की कथा सुनाई। कहा कि पूजा में भाव की महत्ता होती है, प्रभु भक्त के भाव को देखते हैं। यदि हम राम को पाना चाहते हैं तो वे हमें अनुराग से प्राप्त होंगे। प्रभु की छवि को ही मन में बसाना होगा। एक बार छवि मन में बस गई तो राम सब जगह दिखेंगे। इस मौके पर संजय पांडेय, दीपक पाण्डेय व समस्त क्षेत्रीय भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें