फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चकबंदी प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाए

Sun, 09 Feb 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की ओर से शनिवार को रामलीला मैदान में मासिक पंचायत की गई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एडीओ पंचायत अशोक कुमार को डीएम को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन दिया।
विज्ञापन



इसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि वनरोज व बंदरों से किसान और व्यापारी परेशान हैं। किसानों को अंश निर्धारण की कमी के कारण उत्पन्न हुई समस्या से निजात दिलाने, चार साल से चल रही चकबंदी प्रक्रिया जल्द पूरी कराने, 30 जून तक बिजली बकायेदारों को छूट देने, जल जीवन मिशन के ठेकेदारों की ओर से सड़कों के गड्ढा न बंद करने समेत कई अन्य समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है। इस मौके पर थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, कार्यकर्ता बृजेश यादव, रामप्रसाद रावत, पिंकू शुक्ला, बच्चा शुक्ला, शेषनाथ तिवारी, सुरजीत यादव, राम प्रकाश यादव, सुशीला देवी, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, शमीमा बानो, सुशीला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें