फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 बैंक व 14 डाकघर में अपडेट होगा आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। छात्रवृत्ति व पेंशन योजना में आधार बेस पेमेंट व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आधार कार्ड में संशोधन व उन्हें कार्डधारक के मोबाइल नंबर से लिंक करने के लिए प्रशासन ने 18 बैंकों व 14 डाकघरों के नाम को मंजूरी दी है। डीएम ने सभी शाखा प्रबंधकों को पत्र भेजकर कार्य में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020-21 में समाज कल्याण विभाग की ओर संचालित शुल्क प्रतिपूर्ति (छात्रवृत्ति) व विभिन्न पेंशन योजना को पारदर्शी ढंग से लागू करने तथा लोगों को परेशानी से बचाने के लिए आधार बेस पेमेंट व्यवस्था प्रभावी की गई है। योजना में लाभार्थी का आधार कार्ड मोबाइल व बैंक से लिंक होना अनिवार्य किया है।
बड़ी संख्या में लोगों का आधार मोबाइल व बैंक से लिंक नहीं होने पर योजना का आवेदन करने में परेशानी हो रही है। लोगों की परेशानी को देखते हुए डीएम अरुण कुमार ने आधार अपडेशन के लिए बैंक व डाकघरों के अधिकृत सेवा केंद्रों की सूची सार्वजनिक करते हुए प्रबंधकों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

डीएम ने प्रतिदिन आधार सेवा क्रियाशील रखते हुए लाभार्थियों के आधार अपडेशन व लिंक की कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। डीएम ने आधार सेवा केंद्र के बंद होने तथा लाभार्थियों को परेशान करने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
इन संस्थानों को किया गया नामित
जिला समाज कल्याण कार्यालय के प्रधान सहायक गोकुल प्रसाद जायसवाल ने बताया कि जिन संस्थानों को आधार अपडेशन के लिए अधिकृत किया गया है उनमें गौरीगंज स्थित पीएनबी, एसबीआई, इलाहाबाद बैंक, बड़ौदा उतर प्रदेश ग्रामीण बैंक व यूनियन बैंक, अमेठी स्थित बीओबी, एसबीआई, सेंट्रल बैंक, कार्पोरेशन बैंक, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, यूको बैक, आईसीआईसीआई बैंक व केनरा बैंक, मुसाफिरखाना में बीओबी, एसबीआई, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, सिंडीकेट बैंक जुमवारी तथा बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक जगदीशपुर के साथ अमेठी, गौरीगंज, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, बाजार शुकुल, जामो, रामगंज, भादर, विशेषरगंज, एचएएल कोरवा, शाहगढ़, जायस, तिलोई व फुरसतगंज के डाकघर स्थित आधार सेवा केंद्र को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें