फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के 704 रिक्रूटों ने ली देश रक्षा की शपथ

विज्ञापन
18 : भादर : आरटीसी में आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित करते महानिदेशक। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में रविवार को 12वें बैच के 704 नवआरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक कुलदीप सिंह समारोह के मुख्य अतिथि रहे। समारोह के दौरान जवानों ने ट्रेनिंग में दिए गये प्रशिक्षण का प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

त्रिसुंडी स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का ग्रुप सेंटर है। ग्रुप सेंटर के परिसर में ही रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) का भी संचालन होता है। आरटीसी में देश के विभिन्न प्रांतों के 704 नवआरक्षियों का प्रशिक्षण 28 जून 2021 को प्रारंभ हुआ था। 11 माह 23 दिन के कठिन प्रशिक्षण के दौरान नवआरक्षी विभिन्न बाधाओं को पार करते हुए केंद्रीय पुलिस बल के पूर्ण रूप से जवान बने। जिन्हें देश के अलग अलग स्थानों पर पोस्टिंग दी गई।
ट्रेनिंग पूरी होने व पोस्टिंग मिलने के बाद पांच जून को सभी 704 रिक्रूटों को आरटीसी में आयोजित समारोह के दौरान देश सेवा के साथ पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के पूर्व नवआरक्षियों ने परेड किया। समारोह के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने जवानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इसके पहले डीजी ने परेड की सलामी भी ली। इस मौके पर नव आरक्षियों ने तरह तरह के रणकौशल का प्रदर्शन करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। जवानों का रणकौशल देखकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग दंग रह गए। लोगों ने जवानों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मुक्तकंठ से सराहना की।
देश की रक्षा सर्वोपरि : महानिदेशक
महानिदेशक कुलदीप सिंह ने उपस्थित नव आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा की सभी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए कटिबद्ध रहें। इसके लिए उन्हें बलिदान देना पड़े तो कोई गुरेज नहीं होना चाहिए। देश की रक्षा सर्वोपरि है। देश की रक्षा के लिए सब कुछ त्याग कर बलिदान भी होना पड़े तो हंसते हुए हो जाना है। लेकिन देश पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करके उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले नवआरक्षियों को मुख्य अतिथि ने मेडल और शील्ड प्रदान किया।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर महानिदेशक प्रशिक्षण रश्मि शुक्ला, अपर महानिदेशक मध्य जोन नितिन अग्रवाल, महानिरीक्षक प्रशिक्षण राकेश कुमार यादव, महानिरीक्षक प्रकाश डी, प्राचार्य आरटीसी भूपेंद्र कुमार के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी जवान व नव आरक्षियों के परिवारीजन आदि मौजूद रहे।
इन्हें मिला बेहतर प्रदर्शन का पुरस्कार
समारोह में आरक्षी शैलेश सोनी को बेस्ट इन आउटडोर, आरक्षी शुभम सिंह को बेस्ट इन ड्रिल, आरक्षी मोहित मोतला को बेस्ट इन बीओएसी, आरक्षी दीपक कुमार को बेस्ट इन फिजिकल ट्रेनिंग की ट्रॉफी दी गई। इसी तरह आरक्षी अनिल सिंह को बेस्ट इन स्पोर्ट्स, आरक्षी चंद्रकांत सिंह को बेस्ट इन वीपन हैंडलिंग, आरक्षी अनिल कुमार को बेस्ट इन फायर, आरक्षी ललित पचौरी को बेस्ट इन इंडोर, शैलेश कुमार सोनी को आल राउंड बेस्ट आरक्षी व जीडी मनोज कुमार सिंह को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

16 : भादर : आरटीसी में आयोजित दीक्षांत समारोह में मौजूद रिक्रूट। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें