फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया सप्ताह भर पूर्व हुई लूट का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। आइस फैक्टरी मेें सात दिन पूर्व हुई पांच लाख रुपये की लूट का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। स्वाट टीम व कमरौली पुलिस ने घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर लूट के दो लाख रुपये नगद व जेवरात बरामद किया है। पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने 17 फरवरी को कमरौली थाना क्षेत्र के उतेलवा स्थित अनीस की आइस फैक्टरी में तमंचे की नोक पर पांच लाख नगद व जेवरात की लूट की थी। घटना स्थल पर पहुुंचीं एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने तीन टीमों का गठन कर जल्द घटना के खुलासे का निर्देश दिया था। खुलासे में जुटी टीम को मंगलवार देर शाम मुखबिर ने थाना क्षेत्र के मगरौरा स्थित एक होटल पर कुछ बदमाशों के मौजूद होने की सूचना दी।
सूचना पर सक्रिय स्वाट टीम प्रभारी विनोद यादव व एसओ संदीप राय ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर होटल की घेराबंदी कर ली। पुलिस टीम ने वहां मौजूद सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इनकी पहचान थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ के गांव महुली निवासी सत्येंद्र सिंह, थाना क्षेत्र के उतेलवा निवासी गुरूदीन व अनूप श्रीवास्तव, बाराबंकी के थाना सुबेहा के गांव मेंहदिया निवासी प्रेम कुमार पासी, थाना बाजार शुुकुल के शेखवापुर निवासी दानिश तथा इसी थाना क्षेत्र के गांव तेेंदुआ निवासी शाशिकांत तिवारी के रूप में हुई।
विज्ञापन

इन लोगों ने अनीस की फैक्टरी में लूट की घटना को स्वीकार किया। तलाशी में इनके पास से 2.10 लाख रुपये नगद, एक-एक अदद सोने की चेन व कान की बाली, एक पिस्टल व एक तमंचा के साथ पांच कारतूस, छह मोबाइल फोन बरामद हुए। इनके पास से मिली दो बाइक भी सीज कर दी गईं। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर इनका चालान न्यायालय भेज दिया। खुलासा करने में एसपी के अलावा एएसपी दयाराम सरोज, सीओ अमेठी पीयूष कांत राय, सीओ गौरीगंज अर्पित कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें