फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 650 उपभोक्ताओं ने कराया ओटीएस में पंजीकरण

Tue, 17 Dec 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम की ओर से संचालित एकमुश्त समाधान योजना के तहत दूसरे दिन जिले के 110 स्थानों पर लगे शिविर में करीब 650 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। वहीं, करीब 52 लाख रुपये की राजस्व वसूली और बकाया पर करीब 1200 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए।
विज्ञापन




दूसरे दिन सोमवार को आयोजित शिविर में बकायेदार उपभोक्ताओं की कतार लगी रही। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक शिविर में सर्वर की समस्या के बीच उपभोक्ता अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। जिले में करीब डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं का 1080 करोड़ रुपये बकाया है। दूसरे दिन जिले के सभी विद्युत उपकेंद्रों सहित 110 स्थानों पर लगे शिविर में बकायेदार करीब 650 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया। करीब 52 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। ऊर्जा निगम के एक्सईएन व नोडल रोहित सिंह ने बताया कि उपभोक्ता शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें