10 : गौरीगंज : प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने के लिए किसानों के जत्थे को रवाना करते उपनिदेश
- फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। खेती-किसानी की आधुनिक विधि में किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए कृषि विभाग विविध आयोजन करना में जुटा है। रविवार को लखनऊ में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 350 किसानों को प्रतिभाग कराया गया। कार्यक्रम में स्टॉल के माध्यम से जानकारी देते हुए जैविक उर्वरक प्रयोग से उत्पादन की विधि किसानों को बताई गई।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि विभाग खेती-किसानी में अनुदान के साथ उन्हें आधुनिक खेती का प्रशिक्षण देने में जुटा है। जिला स्तर पर किसान-वैज्ञानिक संवाद व प्रशिक्षण के बाद रविवार को लखनऊ में आयोजित किसान मेला/प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया गया।
आरक्षित बस से जिले के 350 किसानों के जत्थे को उपनिदेशक कृषि डॉ. सत्येंद्र सिंह हरी झंडी दिखा रवाना किया। तकनीकी सहायक फूलचंद्र ने बताया कि कृषक एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत किसानों को भेजा गया।
लखनऊ के डिफेंस एक्स्पो में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को जैविक उर्वरक के प्रयोग से उत्पादन बढ़ाने तथा धान/गेहूं के अतिरिक्त अन्य प्रकार की खेती करने, मेड़ों पर फलदार पौधे रोपित करने तथा धान की खेती के साथ मत्स्य पालन करने की विधि बताते हुए आय बढ़ाने की टिप्स दिए। किसानों को कृषि विभाग के साथ उद्यान, मत्स्य व पशुपालन योजनाओं की जानकारी भी दी गई। किसानों के साथ प्राविधिक सहायक सुनील कुमार, विपिन कुमार व रवींद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।