फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर 253 बोरी खाद व 113 बोरी धान की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। थाना क्षेत्र गौरीगंज के कौहार स्थित साधन सहकारी समिति का ताला तोड़कर मंगलवार रात अंदर घुसे चोर 192 बोरी डीएपी, 61 बोरी यूरिया व यहां संचालित क्रय केंद्र पर रखा 113 बोरी धान भी उठा ले गए। चोरी की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई जब सचिव समिति पर पहुंचे। शटर का ताला टूटा व डीएपी, यूरिया और धान नदारद देख उनके होश उड़ गए। सचिव की सूचना पर पहुंची पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

गौरीगंज थाना क्षेत्र के कौहार गांव में साधन सहकारी समिति स्थापित है। यहां पीसीएफ एजेंसी का क्रय केंद्र भी है। वर्तमान में किसानों को उपलब्ध कराने के लिए डीएपी व यूरिया रखी गई है। मंगलवार रात साधन सहकारी समिति को चोरों ने अपना निशाना बनाया। गोदाम के गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे चोर वहां रखी 192 बोरी डीएपी, 61 बोरी यूरिया के साथ 113 बोरी धान की चोरी कर फरार हो गए।
बुधवार सुबह सचिव आदित्य तिवारी साधन सहकारी समिति पहुंचे तो गोदाम का ताला टूटा मिला। अंदर पहुंचने पर डीएपी, यूरिया व धान नदारद देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने चोरी की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समिति के गोदाम में हुई चोरी से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

समिति सचिव की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज चोरों की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक अजीत विद्यार्थी ने बताया कि सचिव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
समिति में चोरी पुलिस सक्रियता की भी पोल खोल रही है। समिति गोदाम से महज 50 मीटर दूर बैंक ऑफ इंडिया की शाखा और सैनिक स्कूल है। इन दोनों संस्थानों के पास रात में पुलिस का पहरा रहता है। ऐसे में समिति गोदाम में चोरी की जानकारी पुलिस को क्यों नहीं हो सकी, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें