फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 में से 20 बस खराब, यात्री परेशान

विज्ञापन
10 : अमेठी : रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों के इंतजार में खड़ी बसें। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
अमेठी। कभी नई बसों से गुलजार अमेठी डिपो इन दिनों बसों की कमी का दंश झेल रहा है। डिपो से संचालित 44 बसों में से 20 बसें खराब होने से अब सड़क पर महज 24 बसें ही संचालित हो पा रही हैं। ऐसे में बस की कमी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अमेठी डिपो में नई एवं पुरानी रोडवेज बसों को मिलाकर कुल 44 बस हैं। जिसमें से आठ बस खराब होने से कार्यशाला में पड़ी हैं। पांच बस क्षेत्रीय कार्यशाला में तो तीन बस शहर स्थित डिपो की कार्यशाला में मरम्मत के लिए खड़ी हैं। वहीं डिपो की चार बस पूर्व में सरेंडर हुई थीं।
सरेंडर की गई बसें नीलामी प्रक्रिया में हैं। ज्यादा संख्या में बसों के खराब होने एवं सरेंडर होने के चलते रोडवेज बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोकल सेवाएं बड़े स्तर पर प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह भी रूट पर निकलने वाली बसें नहीं चलने से यात्री परेशान दिखे। सुल्तानपुर जाने के लिए पहली बस आठ बजे निकली तो वहीं दूसरी बस नौ बजे के बाद ही निकल पाई। आठ बजे से पहले जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एआरएम अजय पांडेय ने बताया कि बसें खराब होने एवं सरेंडर होने से कुछ परेशानियां आई हैं। बसें जल्द ही मरम्मत होकर वर्कशॉप से आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें