फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डेढ़ लाख लोगों ने 18 घंटे झेला बिजली संकट

Mon, 29 Dec 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित एसपी आवास के पीछे 33 केवीए लाइन का तार टूटने व जंपर खराब होने से शनिवार शाम सात बजे से पीथीपुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति 18 घंटे तक बाधित रही। इससे डेढ़ लाख से अधिक लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। रविवार दोपहर एक बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन



हाईटेंशन लाइन में शनिवार शाम करीब सात बजे खराबी आ गई थी। इससे पीथीपुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। जेई रवि कुमार के साथ अन्य कर्मचारी फाॅल्ट ढूंढने में जुट गए। रात करीब 11 बजे फाॅल्ट मिला। एसपी आवास के पीछे 33 केवीए लाइन का तार एक खंभे से टूटकर गिर गया था, वहीं दो जंपर में भी खराबी आ गई थी। काफी प्रयास के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
सुबह से फिर कर्मी लाइन मरम्मत के कार्य में जुट गए।


दोपहर करीब एक बजे लाइन की मरम्मत हो पाई। उसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों के डेढ़ लाख लोग रातभर परेशान रहे। जेई रवि कुमार ने बताया कि फाॅल्ट होने से आपूर्ति बाधित रही। उसे सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें