फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बुधवार को मिले सर्वाधिक 134 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमितों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है। बुधवार को सर्वाधिक 134 संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 559 हो गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद संक्रमितों के घर पहुंची स्वास्थ्य टीमों ने दवा किट देते हुए उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों से संकलित सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को जिला प्रशासन को मिली। रिपोर्ट में अब तक के सर्वाधिक 134 संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट में सर्वाधिक जगदीशपुर इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित बीचईएल, इंडोगल्फ व यूपीएसआईडीसी के 46 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 29 दिसंबर से लगातार जगदीशपुर इंडस्ट्रियल एरिया हाट स्पॉट बना हुआ है।
इसके अलावा तिलोई ब्लॉक क्षेत्र में दो, सिंहपुर में 10, मुसाफिरखाना, बाजार शुकुल व संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक, जामो में 20 , गौरीगंज में 12, भेटुआ में नौ, बहादुरपुर में 10 तथा अमेठी ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांव के 16 तथा अन्य स्थानों से जुड़े छह लोग संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट में बड़ी संख्या में लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। गांव-गांव बढ़ रहे संक्रमण ने जिला प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलते ही संबंधित ब्लॉक क्षेत्र की रैपिड रिस्पांस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। रिपोर्ट के आधार पर टीमें संक्रमितों के घर पहुंची। उन्हें संक्रमित होने की जानकारी देते हुए उनके स्वास्थ्य की स्थिति का परीक्षण किया, किसी भी संक्रमित की तबीयत गंभीर नहीं मिली। सभी संक्रमितों की तबीयत सही होने पर उन्हें घर पर आइसोलेट कराते हुए कोरोना संबंधी दवाओं की किट मुहैया कराई गई। परिजनों को इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें