फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की एकता बनाए रखने को एकजुट हों युवा

विज्ञापन
फोटो-22 अंबेडकरनगर के सीडीओ आवास के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होते स्वतंत्रता संग्राम ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। देश की एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए युवाओं का एकजुट होना जरूरी है। साथ ही हमें अपनी संस्कृति एवं सभ्यता को समझना होगा। यह विचार सोमवार को सीडीओ आवास के निकट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अवध प्रांत सह प्रांत प्रचारक मनोज ने व्यक्त किए। कहा कि हमें अपनी संस्कृति, सभ्यता व राष्ट्र के लिए हमेशा सजग व एकजुट रहना होगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सह प्रांत प्रचारक मनोज ने कहा कि युवाओं को संघ के साथ जुड़कर देश की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। कहा कि देश की एकता व अखंडता को बनाए रखना ही संघ का मूल उद्देश्य है। कोई भी राष्ट्र बुलंदी तभी छूता है, जब उस देश का युवा कदम से कदम मिलाकर चलता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के मूल्यों के बारे में जानकारी दी। बाबा सत्यनरायण मौर्य ने जहां राष्ट्र गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा, वहीं उनके ओजपूर्ण भाषण ने युवाओं में जोश भर दिया। विशिष्ट अतिथि रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र ने भी युवाओं से एकजुट रहने का आह्वान किया।
उन्होंने अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिकों/स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वागत समारोह की सराहना की। कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक पूर्व सैनिकों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रचारक आदित्य व जिला कार्यवाह अखिलेश का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, अवधेश द्विवेदी, दिनेश पांडेय, रमाशंकर सिंह, डॉ. राना रणधीर सिंह, अजय सिंह सिपाही, कपिलदेव वर्मा व मनोज गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें