फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों से जुड़ी समस्याओं का सौंपा जाएगा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जलालपुर नगर इकाई बाबा बरुआदास पीजी कॉलेज परुइया आश्रम कॉलेज की परिचय बैठक हुई। इसमें हिस्सेदारी करते हुए मुख्य अतिथि अयोध्या विभाग सह संयोजक अतुल सोनी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद संगठनात्मक रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच सदैव सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं व हितों को भी प्रमुखता से उठाया जाता है।
विज्ञापन

सोमवार को संगठन पदाधिकारियों की बैैठक में कॉलेज की विभिन्न प्रकार के शैक्षिक समस्याओं पर गहन चर्चा हुई। इसमें तय हुआ कि समस्याओं के निराकरण के लिए सात सूत्री ज्ञापन परिषद के कार्यकर्ता 25 दिसंबर को कॉलेज प्रशासन को सौंपेंगे।
छात्र संघ उपाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रहरि ने कहा कि परिसर में विभिन्न शैक्षिक समस्याएं हैं। लंबे समय से इनके निस्तारण की मांग करने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन पूरी तरह उदासीन बना है। जलालपुर नगर मंत्री पुनीत द्विवेदी ने कहा कि ज्ञापन देने के बाद हमारी मांगों को विद्यालय यदि नहीं मानता है तो विद्यार्थी परिषद छात्रों के लिए संघर्ष करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें