फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूब युवक, नदी में बहा मासूम

Sun, 20 Sep 2015 10:37 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी विदेशी (28) पुत्र संतराम शनिवार देर शाम गांव के बाहर स्थित एक नाले के निकट कुछ काम कर रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरा। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचने पर तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों से भी जानकारी की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिवारीजन व ग्रामीण उसकी गांव के आसपास इसकी तलाश कर रही रहे थे कि एक ग्रामीण ने विदेशी को गांव के बाहर स्थित नाले में बेहोश पड़े होने की सूचना दी। इस पर सभी लोग मौके पर पहुंचे।

उन्होंने किसी प्रकार उसे नाले से बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में रोना पीटना मच गया।  सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ वासुदेव राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


उधर जलालपुर थाना क्षेत्र के ही भियांव गांव के निकट स्थित नहर में मां के साथ नहाने गया एक मासूम डूब गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। कुछ युवकों ने नहर में छलांग लगाकर बालक की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

चार दिन पूर्व बिहार प्रांत के औरंगाबाद जनपद निवासी शाहिद अपनी पत्नी रोजी व पांच वर्षीय पुत्र मासूम को लेकर भियांव स्थित दरगाह पर दर्शन के लिए आया था। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे रोजी अपने पुत्र मासूम को लेकर पास स्थित नहर में नहलाने ले गई हुई थी।

इसी बीच मासूम का पैर फिसल गया और वह नहर की गहराई में चला गया। बच्चे को डूबते देख महिला ने शोर मचाया। इस पर तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ युवकों ने नहर में कूदकर काफी देर तक बच्चे की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें