फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर बैठे नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। घर बैठे ऑनलाइन नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवती से 24,497 रुपये ऐंठ लिए। नौकरी न मिलने पर युवती ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने रिफंड देने से इन्कार कर दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर के परसपुर कटुई निवासी विभा मौर्या के अनुसार, 17 अक्तूबर 2026 को इंस्टाग्राम पर उन्हें वर्क फ्रॉम होम जॉब का विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद वह एक वेबसाइट पर पहुंचीं। वहां दिए गए लिंक के माध्यम से उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया गया। ग्रुप में मौजूद लोगों ने खुद को अल्फा बुक पब्लिकेशन से जुड़ा बताते हुए घर बैठे नौकरी देने का प्रस्ताव दिया।
आरोप है कि नौकरी देने के नाम पर पहले 2,499 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क मांगा गया। इसके बाद डिलीवरी चार्ज के नाम पर दो बार 1,999 रुपये वसूले गए। अंत में जीएसटी के नाम पर पांच हजार रुपये और मांगे गए। इस पर विभा को ठगी का शक हुआ। उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने रिफंड देने से इन्कार कर दिया। साथ ही नौकरी नहीं मिलने की बात कही। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अकबरपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें