फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में तीन कॉलेजों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अवध विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए बुधवार को तीन शिक्षण संस्थानों ने पंजीकरण कराया। इनमें केएस साकेत पीजी कॉलेज अयोध्या, देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी और डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 13 नवंबर को अकबरपुर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित होगी। सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। इस प्रारूप में हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी, जबकि विजेता टीम अगले दौर में प्रवेश करेगी। ऐसे में प्रत्येक मुकाबला टीमों के लिए अहम होगा।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अवध विश्वविद्यालय की महिला बास्केटबॉल टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम 27 से 30 जनवरी 2027 तक चेन्नई के सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में होने वाली अंतरविश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

आयोजन सचिव डॉ. हरिओम शर्मा ने बताया कि प्रतिभाग करने वाले महाविद्यालयों को अपनी टीम की प्रविष्टि पहले से दर्ज करानी होगी। खिलाड़ियों को 13 नवंबर को सुबह 8:30 बजे तक पात्रता प्रमाणपत्र सहित सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ पहुंचना अनिवार्य है। प्रतियोगिता के मुकाबले सुबह नौ बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें