फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar News: शराब ठेके के पास युवक की गला रेतकर हत्या, वैवाहिक समारोह में जाने के लिए घर से निकला था

Mon, 26 May 2025 10:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर

सार

अंबेडकरनगर में शराब ठेके के पास युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह वैवाहिक समारोह में जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विपुल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार की शाम शराब ठेके के पास खेत पर आरोपियों ने एक युवक का गला रेत दिया। खून से लथपथ युवक जैसे-तैसे सड़क पर पहुंचा। वहां बेहोश होकर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों नमे देखा तो उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां से लखनऊ ले जाते समय उसका सांसें थम गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के जमुनीपुर की है। क्षेत्र के ही किशनपुर गांव निवासी विपुल (26) की हत्या हुई है। वह रविवार शाम 6 बजे घर से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर निकला था। रात करीब 9 बजे जमुनीपुर बाजार में नहर के समीप लल्लू पान की दुकान पर घायल अवस्था में लड़खड़ाते हुए पहुंचा। उसके गले से रक्तस्राव हो रहा था। लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी: चिपचिपी गर्मी के साथ जारी है नौतपा, इस साल चार दिन पहले प्रदेश में दस्तक देगा मानसून; फिलहाल बारिश नहीं

लखनऊ ले जाते समय रास्ते में तोड़ दिया दम

दूसरी तरफ एंबुलेंस बुलाकर उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। खबर मिली तो परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में विपुल की मौत हो गई। पिता भगतराज वर्मा ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच चल रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें