अंबेडकरनगर। कटका के रफीगंज बाजार के निकट मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
आलापुर के रामनगर निवासी महेंद्र कुमार (36) मंगलवार सुबह बाइक से रफीगंज होते हुए मालीपुर जा रहा था। रफीगंज बाजार के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट न लगाने के चलते उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीयस्तर पर इलाज के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।