फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे बेहोशी की दशा में मिला युवक, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत बरियावन बाजार के निकट बुधवार सुबह सड़क के किनारे युवक के बेहोशी की दशा में मिलने से सनसनी फैल गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंचे डॉयल 112 के सिपाहियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण बरियावन बाजार से कुछ आगे की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। एक युवक बेहोशी की दशा में सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने युवक की पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच सूचना मिलते ही डॉयल 112 के सिपाही मौके पर पहुंचे। तलाशी पर उसकी जेब से एक डायरी व पहचान पत्र मिला।
इससे उसकी पहचान मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना अंतर्गत करौली गांव निवासी धर्मेंद्र (32) पुत्र दूधनाथ के रूप में हुई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बावजूद उसे होश नहीं आ सका था। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया था। इस बीच कोतवाल अमित कुुमार सिंह ने बताया कि डायरी में मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उसके परिवारीजनों को सूचित कर दिया गया है। युवक के होश में आने के बाद ही घटना के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें