फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज में युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन।
विज्ञापन
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में इलाज में लापरवाही से युवक की मौत का आरोप लगाते हुए परिजनों ने बृहस्पतिवार को हंगामा शुरू कर दिया। मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मियोंं से स्थिति नहीं संभली तो अलीगंज पुलिस ने वहां पहुंचकर हालात संभाले। इसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन

बसखारी थानाक्षेत्र के डड़िया भिदूृड निवासी मनीष (27) बुधवार रात एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। परिजन उन्हें लेकर पहले जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख मनीष को मेडिकल काॅलेज सद्दरपुर भेज दिया गया। वहां भर्ती कर इलाज किया जाने लगा। परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार दिन में वह लोग चिकित्सकों से रेफर करने की मांग करने लगे क्योंकि बेहतर उपचार के लिए बाहर ले जाना चाहते थे।
युवक के मामा राकेश ने बताया कि जब उन लोगों ने रेफर करने का अनुरोध किया तो चिकित्सकों ने एक इंजेक्शन लगाए बिना रेफर करने से इन्कार कर दिया। काफी देर बाद इंजेक्शन लगा भी दिया। आरोप लगाया कि इसके करीब 15 मिनट बाद मनीष की मौत हो गई। आरोप है कि मनीष की मौत होते ही चिकित्सक व अन्य लोग वहां से हट गए।
विज्ञापन

परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि इलाज में लापरवाही से ही मौत हुई है। परिजनों ने इमरजेंसी गेट के निकट स्ट्रेचर पर शव रखकर उसे घर ले जाने से इन्कार कर दिया। कहा कि जिम्मेदार चिकित्सकों व कर्मियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। हंगामा बढ़ते देख अलीगंज पुलिस को पहुंचना पड़ा। काफी देर समझाने बुझाने के बाद परिजन राजी हुए। तब पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लिया। उधर राकेश ने कहा कि हम लोग शुक्रवार को थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर देंगे। उधर सीएमएस डॉ.मुकुल सक्सेना ने कहा कि युवक का समुचित उपचार किया गया था।

पीओपी लगाने का था कारीगर
युवक मनीष घर व प्रतिष्ठानों में प्लास्टर ऑफ पेरिस लगाने का काम करता था। इसी से उसके परिवार का खर्च चलता था। लगभग एक वर्ष पहले ही उसका विवाह हुआ था, अभी संतान नहीं थी। मनीष की मौत से पत्नी समेत अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें