फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर बस अड्डे पर बसों के इंतजार में भटकते रहे यात्री

विज्ञापन
अकबरपुर बस अड्डे पर परेशान यात्री। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सुल्तानपुर की बस कब मिलेगी...बस्ती की कब आएगी...आजमगढ़ जाना है, कौन सी बस है...ऐसी जानकारी हासिल करने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर अकबरपुर बसअड्डे पर यात्री दिनभर परेशान दिखे। बस अड्डे पर सवारियों की खासी भीड़ रही, लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन




बस अड्डे के पूछताछ केंद्र पर यात्री अपने रूट से जुड़ी बसों की जानकारी जुटाते रहे। लंबी दूरी के साथ ही छोटे रूटों के भी यात्री परेशान नजर आए। दरअसल डिपो की 21 बसें उपचुनाव में अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को लाने व पहुंचाने के लिए लगी हैं। इस कारण डिपो में इन दिनों बसों की संख्या में कमी हो गई है। प्रयागराज के रहने वाले पिंटू लाल ने बताया कि वह किछौछा दरगाह गया था। वापस घर जाने के लिए के लिए अकबरपुर पहुंच कर दो घंटे इंतजार करने के बाद भी बस नहीं आई, अब उसे निजी साधन ढूंढना पडे़गा। जौनपुर से सुबह बस्ती के लिए निकले बृजेश यादव अकबरपुर तो पहुंच गए लेकिन डिपो में बस के लिए ढाई घंटे इंतजार करना पड़ा। इसी तरह लखनऊ के रहने वाले अंकुर को सुल्तानपुर जाना था लेकिन उन्हें भी समय से बस नहीं मिलीं। लोकल रूटों के लिए भी यात्री परेशान रहे।











लखनऊ रूट पर हैं ज्यादा बसें



अकबरपुर डिपो से कई जनपदों के लिए बसें संचालित होती हैं। खासकर अयोध्या के रास्ते से लखनऊ जाने के लिए थोड़ी थोड़ी देर पर बसें हैं। लेकिन बस्ती, वाराणसी, सुल्तानपुर व प्रयागराज समेत कई अन्य मार्गों पर समय से बसें नहींं मिल पाती हैं। इसकी वजह से यात्रियों को सफर में मुश्किलें बनी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
















चुनाव ड्यूटी में बसाें के जाने से है दिक्कत



अकबरपुर डिपो की कई बस चुनाव ड्यूटी में लगी है। इसकी वजह से थोड़ी बहुत दिक्कत है। सभी रूट पर बसें चलाई जा रही हैं। - हरिओम श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें