फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में 15 दिन से एक्स-रे मशीन खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। विभागीय उदासीनता के चलते बसखारी सीएचसी पर लगी एक्स-रे मशीन का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। करीब एक पखवाड़े से मशीन खराब है, लेकिन उसे दुरुस्त कराने की जरूरत नहीं महसूस की गई। इसके चलते प्रतिदिन तमाम मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। लोगों ने विभाग की उदासीनता पर कड़ी नाराजगी जतायी है। लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा गड़बड़ी को दूर कराने में दिलचस्पी नहीं दिखायी जा रही है। इसके चलते ही यह समस्या बनी हुई है। इससे मरीजों को बाहर निजी जांच सेंटरों पर एक्स-रे कराने के लिए विवश होना पड़ता है।
विज्ञापन

विभागीय उदासीनता के चलते बसखारी सीएचसी पर करीब 15 दिन से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। सीएचसी पर प्रतिदिन 500 से 600 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें से तमाम मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें एक्स-रे जांच की आवश्यकता पड़ती है। एक्स-रे मशीन खराब होने के चलते मरीजों को सीएचसी पर जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
मरीजों को सीएचसी पर जहां यह जांच सुविधा महज एक रुपये की पर्ची पर मुहैया हो जाती है, वहीं निजी जांच केंद्रों पर इसके लिए उन्हें 200 से 500 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। गरीब परिवारों को सरकारी अस्पतालों से बेहतर व निशुल्क उपचार की काफी उम्मीद रहती है। परंतु अधिकारियों की उदासीनता के चलते बसखारी सीएचसी पर पहुंचने वाले मरीजों की उम्मीदों को तगड़ा झटका लग रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय चंद्रभूषण त्रिपाठी, मोहम्मद अयूब, मंगला प्रसाद, मनोज कुमार आदि ने सीएचसी पर एक्स-रे मशीन खराब होने को लेकर नाराजगी जतायी है। कहा कि विभागीय उदासीनता के चलते 15 दिन से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन ठीक नहीं हो सकी है। अधिकारियों को आम नागरिकों के हितों को लेकर तनिक भी चिंता नहीं रहती। इसके चलते ही सरकारी अस्पतालों में सेवाएं बदहाल होती जा रही हैं। नागरिकों ने खराब मशीन को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
किया जा रहा प्रयास
मशीन को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले तीन दिन से टेक्नीशियन प्रयास कर रहा है। कुछ तकनीकी दिक्कत है, जो दूर नहीं हो पा रही है। मशीन ठीक होते ही मरीजों को बेहतर जांच की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. मार्कंडेय प्रसाद, सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें