फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू जीप पलटी, पांच बराती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। बरातियों को लेकर अयोध्या जा रही जीप गुरुवार को सुबह भीटी-महरुआ मार्ग स्थित कन्या इंटर कॉलेज के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम अयोध्या जनपद के हैरिंग्टनगंज थाना क्षेत्र से बरात भीटी थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी आत्माराम शुक्ल के घर गई हुई थी। बताया जाता है कि गुरुवार को सुबह बरात वापस होने लगी। एक जीप से पांच बराती लौट रहे थे। जब जीप भीटी-महरुआ मार्ग स्थित कन्या इंटर कॉलेज के निकट पहुंची, तो इसी बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान जीप अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक वाहन को संभालता, तब तक जीप कुछ दूर जाकर गड्ढे में पलट गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई।
आसपास के ग्रामीणों ने जीप में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में गोंडा जनपद के तरबगंज निवासी अंजनी पांडेय (18), अंकित पांडेय (17), अयोध्या निवासी जीप चालक शोएब (22), भोलानाथ (45) व बस्ती जनपद के परशुरामपुर निवासी रामनरायन तिवारी (65) घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख अंजनी, अंकित व शोएब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच जानकारी होते ही भीटी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें