फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी नेतृत्व के निर्देशों पर मजबूती से काम करें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सोमवार को जनपद आगमन पर सपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। अकबरपुर नगर से सटे पवित्र धाम शिवबाबा में बड़ी संख्या में एकजुट पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद काफिला जिला मुख्यालय पहुंचा। पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया। सपा के सभी चारों फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी की जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर सौंप दी है। युवाओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की जरूरत है। पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देशों पर सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही एक बार फिर सपा की सरकार प्रदेश में बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गिलवे शिकवे भूलकर काम करने की सलाह दी। कहा कि सपा सरकार में ही जनता का हित निहित है। सपा की सरकार बनाने पर तेजी से आम जनता के हितों को तय किया जाए। समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष प्रद्युमभन यादव, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मोहम्मद सईम, छात्रसभा जिलाध्यक्ष अंकित वर्मा, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अंकुश पटेल व युवा नेता अंकुर माझी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला मुख्यालय पहुंचकर लोहिया भवन स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा, पटेलनगर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामशकल यादव की अगुवाई में जिला महासचिव मुजीब अहमद सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कटेहरी में युवा सपा नेता रघुविंदर यादव टोनू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रतीकात्मक साइकिल सौंपकर कहा कि प्रदेश की जनता सपा की तरफ एक बार फिर उम्मीद से देख रही है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, विशाल तिवारी, जितेन्द्र निषाद, संदीप वर्मा, इन्द्रजीत यादव, नंदू यादव व अवधेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें