फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने संभाली यातायात की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत बुधवार को अकबरपुर कोतवाली में तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा पहुंचकर यातायात व्यवस्था की कामन संभाली। इस दौरान न सिर्फ यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया, बल्कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मास्क लगाने की भी अपील की गई। इसके साथ ही एंटी रोमियो अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाल अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला दरोगा वंदना अग्रहरि ने महिला सिपाहियों के साथ अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा पहुंचकर यातायात के संचालन की कमान संभाली। लगभग दो घंटे तक महिला पुलिस कर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभाली। कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया। बाद में महिला पुलिस कर्मियों ने फव्वारा तिराहा, शहजादपुर चौक, पहितीपुर चौराहा, अकबरपुर अयोध्या मार्ग, बस स्टेशन क्षेत्र में एंटी रोमियो अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें