फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकिया नदी में मिला महिला का शव, हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। पिकिया नदी में मिले महिला के शव की शिनाख्त के बाद अब मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत श्यामपुर अलऊपुर गांव के बाहरी छोर स्थित पिकिया नदी में बीते 28 जुलाई को महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। काफी प्रयास के बाद जब शव की शिनाख्त नहीं हो सकी तो पोस्टमार्टम के उपरांत पुलिस को ही शव का अंतिम संस्कार करना पड़ा। इस बीच पांच दिन बाद महिला के फोटो तथा कपड़े से शव की शिनाख्त हुई। मृतका सीमा वर्मा की पहचान गांव के ही राज कपूर वर्मा की पत्नी के तौर पर हुई।
इस बीच महिला के भाई राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के परसनपुर गांव निवासी विपिन वर्मा ने पति राज कपूर, सास सत्ती देवी, जेठ शमी कपूर, जेठानी भानमती व उसके पुत्र अमन पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। कहा कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। थानाध्यक्ष शंभू नाथ ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें