फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्कूटी व जेवर से भरा बैग छोड़ महिला गायब

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के निकट लावारिश मिली स्कूटी के बैग से बरामद जेवर को देखते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट के निकट आंबेडकर प्रतिमा के पास बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालत में खड़ी स्कूटी और उसके पास रखा बैग मिलने से हड़कंप मच गया। काफी देर तक स्कूटी के पास किसी के न पहुंचने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें सोने-चांदी के जेवरात मिले। जेवरों की कीमत लाखों रुपये बताई गई।
विज्ञापन

पुलिस ने स्कूटी के पंजीकरण के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया। स्कूटी इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के चितवई निवासी अनिल जायसवाल के नाम पंजीकृत है और उनकी पत्नी मीनाक्षी इसका इस्तेमाल करती हैं। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने अनिल से फोन पर संपर्क किया। अनिल ने बताया कि स्कूटी उनकी पत्नी की है और बैग में रखे जेवर भी उन्हीं के हैं।
परिजनों के अनुसार मीनाक्षी काफी समय से बीमार चल रही हैं और निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।। बृहस्पतिवार सुबह वह अकबरपुर जाने की बात कहकर स्कूटी से घर से निकली थीं। अनिल काम के सिलसिले में सूरत में रह रहे हैं। दोपहर करीब एक बजे मामले में नया मोड़ आ गया। मीनाक्षी अचानक अपने ससुराल पहुंच गईं। उन्हें सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि मीनाक्षी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। वह अकबरपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन कलेक्ट्रेट के पास स्कूटी और जेवरों से भरा बैग छोड़कर ससुराल कैसे पहुंचीं, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर स्कूटी और जेवरात परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें