फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फेसबुक लाइक बढ़ाने के नाम पर महिला से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में फेसबुक पर लाइक और कमेंट बढ़ाने का झांसा देकर एक महिला से ऑनलाइन ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

हाजीपुर मरुई निवासी अनिता वर्मा के मुताबिक वह फेसबुक पर रील बनाती हैं। इसी दौरान एक युवक ने उनसे संपर्क कर फेसबुक आईडी पर लाइक और कमेंट बढ़ाने का दावा किया। आरोपी ने पहले 1019 रुपये जमा कराने को कहा और भरोसा दिलाया कि इससे उनके सोशल मीडिया अकाउंट की लोकप्रियता बढ़ जाएगी। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग बहाने बनाकर तीन बार में कुल 30 हजार रुपये और अपने स्कैनर पर ट्रांसफर करा लिए।
चौथी बार आरोपी ने उनसे छह हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की, तब महिला को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें