फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसे महिला व युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक महिला जहां कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई, तो वहीं एक युवक घर की बिजली ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी राधा देवी (45) बुधवार सुबह घर की सफाई कर रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच वह कूलर का स्विच ऑफ करने लगी। उस समय उसमें करंट उतरा हुआ था, जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। चीख पुकार व गुहार पर जब तक घरवाले उसे कूलर से अलग करते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुकी थी।
घरवालों ने स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। वहीं अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत अब्दुल्लापुर निवासी सगीर (32) मंगलवार देर शाम घर की बिजली ठीक करने के दौरान खुले बोर्ड पर हाथ पड़ने से करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें