फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के विरुद्घ चला अभियान, दो को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में एक दिन पहले आबकारी विभाग की टीम ने टांडा के माझा क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया। 12 स्थानों पर ताबड़तोड़ छापा मारकर आबकारी टीम ने 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। साथ ही तीन के विरुद्घ आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही दो अभियुक्तों को जेल भेज दिया। मौके पर बरामद करीब डेढ़ क्विंटल लहन नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक डॉ महेन्द्र प्रताप वर्मा ने मंगलवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर टांडा माझा क्षेत्र के दर्जनभर स्थानों पर टीम के साथ छापामारी की। टीम ने माझा उल्टहवा सहित माझा क्षेत्र के अन्य संभावित 12 ठिकानों पर छापामारी की। छापामारी में पुलिस टीम को करीब डेढ़ क्विंटल लहन, 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। टीम ने उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसके अलावा तीन अभियुक्तों के विरुद्घ अभियोग पंजीकृत किया। दो को बाद में जेल भेज दिया गया।
इसके अलावा टीम ने 2 देशी, 3 विदेशी व 1 ताड़ी की दुकान का औचक निरीक्षण कर स्टॉक व ब्रांड का मिलान कराया गया। डॉ. महेंद्र ने बताया कि दो दुकान पर दुकानदारों के न मिलने पर उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस भेजा गया है। सेल्समैनों को हिदायत दी गई कि शराब बिक्री में किसी प्रकार की मनमानी न की जाए। यदि शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में सिपाही प्रभात कुमार राय, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें