फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूकर का हमला, छह जख्मी

Sat, 16 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल को ले जाया जाता जंगली सूकर के हमले से घायल ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र सम्मनपुर के कटुई सम्मनपुर गांव में शनिवार सुबह वैवाहिक आयोजन की तैयारियों के बीच उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक जंगली सूकर ने वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में कुल छह लोग जख्मी हुए। दो लोगों की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कटुई सम्मनपुर गांव निवासी संतराम के पुत्र की शादी है। शनिवार शाम उनके निवास स्थान से बारात निकलनी थी। बारात में शामिल होने के लिए उनके घर एक दिन पहले से ही कई रिश्तेदार आ गए थे।

शनिवार सुबह रिश्तेदार व परिवारीजन घर के बाहर बैठकर आपस में वैवाहिक आयोजन को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श कर रहे थे। इसी बीच एक जंगली सूकर ने उन लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचायी। हालांकि तब तक जंगली सूकर परिवार व रिश्तेदार के छह सदस्यों को घायल कर चुका था। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर सूकर को दौड़ाकर भगाया।

 सूकर के हमले में रामसुमेर (50) पुत्र बंशराज, गौतम (48) पुत्र उदयराज, छोटेलाल (22) पुत्र हौसिला निवासीगण निवासी कटुई सम्मनपुर के अलावा तीन अन्य रिश्तेदारों को भी चोटें आयी हैं।

इनमें रामसुमेर व गौतम की हालत ज्यादा खराब है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि चार अन्य घायलों का स्थानीय स्तर पर ही उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें