फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पकड़े जाने पर महिला को लौटाई चेन, वाहन छोड़कर भागा टप्पेबाजों का गिरोह

Fri, 30 May 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हंसवर इलाके में ई रिक्शा सवार एक महिला के गले से साथ में बैठी कुछ महिलाओं ने सोने की चेन पार कर दी। लौटते समय टप्पेबाज महिलाएं रास्ते में नजर आ गईं। ऑटो चालक ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला को दबोच लिया, लेकिन टप्पेबाजों ने पीड़िता की चेन लौटाकर माफी मांगनी शुरू कर दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई, लेकिन तब तक गिरोह वाहन छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हंसवर इलाके के कटोखर गांव की महिला अपने बच्चे की दवा लेने के लिए टांडा में एक निजी डॉक्टर के पास जाने के लिए निकली थीं। यहां से ई रिक्शा पर सवार हुई थीं। इस दौरान ई रिक्शा में तीन और महिलाएं सवार थीं। महिला के मुताबिक एक महिला ने उसका पैर दबा दिया। जब वह अपना पैर देखने के लिए नीचे झुकीं तो किसी महिला उसके गले से सोने की चेन काटकर निकाल ली।
महिला डॉक्टर के यहां पहुंची तो गले से चेन गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद महिला ऑटो से वापस कटोखर जाने के लिए निकली। रास्ते में कटोखर के पास यूनियन बैंक के पास वहीं महिलाएं एक बोलेरो के पास खड़ी थीं। इनमें एक महिला के पास नवजात भी था। इस पर पीड़ित महिला ने उन्हें पहचान लिया और ऑटो को रुकवा लिया।
विज्ञापन

ऑटो चालक ने टप्पेबाजी करने वाली एक महिला को दबोच लिया। महिला पुलिस को फोन करने जा रही थी, तभी उसकी चेन वापस कर माफी मांगने लगी। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जबकि महिलाओं का गिरोह वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया।
तलाशी के दौरान बोलेरो में एक झोला मिला, जिसमें मोबाइल व अन्य सामान मिला। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है। उधर, पीड़िता पुलिस को शिकायत किए बिना मौके से चली गईं। थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही टप्पेबाजी करने वाली महिलाओं व उनके गिरोह को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें