फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने हक के लिए एकजुट होने की जरूरत

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के उतरेथू बाजार में सभा को संबोधित करते बहुजन मुक्ति पार्टी के वक्ता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौजूदा सरकारों को बहुजनों के हितों की कोई चिंता नही है। गरीबों को न्याय मिल पाना मुश्किल हो गया है। दलित व पिछड़ा वर्ग समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। यह आरोप मंगलवार को टांडा विधानसभा क्षेत्र के उतरेथू में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक वामन मेश्राम ने लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओबीसी का हक मारने के लिए ही सरकार जातिगत आरक्षण जनगणना कराने से पीछे हट रही है। इसके लिए समाज के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। कहा कि समूचे प्रदेश में अराजकता का माहौल है, अपराधियों के अंदर भय का माहौल नहीं रह गया है। गरीबों, दलितों का शोषण जारी है। ओबीसी आरक्षण बिल के मुद्दे को भी उन्होंने प्रमुखता से उठाया, कहा कि इसके लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। सरकार जनता के मुद्दे पर पूरी तरह फेल है, इससे जनता त्रस्त हो चुकी है।
ओबीसी की जाति आधारित जनगणना कराए जाने की मांगों को भी प्रमुखता से उठाया। इससे पहले टांडा पहुंचे वामन मेश्राम का जावेद अहमद, कृष्ण मोहन पटेल, जितेन्द्र राजभर, लालजी गौतम, राकेश राव, ओमवीर, जयप्रकाश आदि ने जगह जगह स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें