फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वीएचएसएनसी मद में खराब प्रगति पर एक सप्ताह में सुधार की चेतावनी

Tue, 18 Mar 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों को लेकर मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम अविनाश सिंह ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रत्येक पात्र व्यक्ति व परिवार को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित करने के निर्देश दिए। सीएमओ को निर्देश दिए कि आशा, एएनएम के दायित्वों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जो सही ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहीं हैं, उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति (वीएचएसएनसी) मद में व्यय की स्थिति खराब होने पर कड़ी चेतावनी दी और एमओआईसी सात दिनों के अंदर प्रत्येक दशा में स्थिति में सुधार लाने की निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों में लक्ष्य के मुकाबले प्रगति खराब मिली। डीएम ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में प्रसव की बेहतर सुविधा है। आशा व एएनएम मरीजों को यहां प्रसव कराने के लिए प्रेरित करें। शहरी जन आरोग्य मंदिरों के भवन को चिह्नित करने की कार्रवाई शीघ्र पूरी कर ली जाए और जल्द से जल्द संचालन शुरू कर लिया जाए।
डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेक्टर को मजबूत करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। स्वास्थ्य विभाग संचालित समस्त कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संचालित करना सुनिश्चित करें। किसी भी कार्यक्रम में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, सीएमओ डॉ. सालिकराम पासवान, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश के अलावा सभी एसीएमओ, नोडल अधिकारी व अधीक्षकों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें