फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कर्ज में डूबे एजेंसी मालिक ने रची थी अपने ही शोरूम में बाइक चोरी की साजिश

Tue, 18 Mar 2025 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
शोरूम मालिक के कब्जे से बरामद हुईं चोरी की बाइकें। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अहिरौली के अशरफपुर बरवा बाजार के बाइक शोरूम के मालिक अब्दुल्ला अंसारी ने इंश्योरेंस की रकम हड़पने के लिए अपने ही शोरूम में बाइक चोरी की पटकथा तैयार की थी। मंगलवार को पुलिस ने इसका राजफाश करते हुए चोरी की बाइकें बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी विशाल पांडेय ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अब्दुल्ला अंसारी उर्फ मुन्ना ने अशरफपुर बरवा गांव का रहने वाला है। उसका बाजार में बाइक का शोरूम है। कारोबार में घाटा चल रहा था। इसकी भरपाई के लिए आरोपी ने बाइक चोरी कर इंश्योरेंस का रुपया हड़प करने की पटकथा खुद तैयार की थी।
13 मार्च की शाम शोरूम बंद करने से पहले वहां से आठ बाइक निकालकर पास के कमरे में छिपा दी थीं। इसके बाद शटर का ताला खुला छोड़कर घर चला गया था। 14 मार्च को होली के दिन शोरूम बंद था। 15 मार्च को सुबह वह शोरूम पर पहुंचा। इसके बाद उसने शोरूम का ताला तोड़कर बाइक चोरी होने की झूठी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के शक की सुई वहीं से कारोबारी की तरफ घूम गई जब पुलिस को जांच में पता चला कि एजेंसी का सीसीटीवी खराब है। इसके बाद पुलिस ने सभी पहलुओं की गहनता से जांच की।
विज्ञापन

आसपास के सीसीटीवी को खंगाला। किसी भी फुटेज में शोरूम से बाइक के आने व जाने की कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने एजेंसी मालिक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने राज खोल दिया। उसकी निशानदेही पर शोरूम के बगल के कमरे को खोलने पर अंदर से आठ नई बाइक पुलिस को बरामद हो हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें