फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्तों से वोट डालने जाएंगे मतदाता

Fri, 19 Apr 2019 10:15 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
विज्ञापन
बदहाल रास्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कहीं कच्चे रास्ते से होकर मतदान केंद्र तक मतदाता जाएंगे, तो कहीं नहर की पटरी से होकर। कहीं खड़ंजा है, तो वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, तो कहीं धूलभरे रास्ते से होकर मतदाताओं को गुजरना होगा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 13 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां तक पहुंचने का मार्ग अभी भी दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। यदि समय रहते मार्ग दुरुस्त नहीं कराया गया, तो आगामी 12 मई को होने वाले मतदान के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचने में मतदाताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


अंबेडकरनगर संसदीय सीट पर आगामी 12 मई को मतदान होना है। मतदान को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रतिदिन निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने समय रहते मतदान केंद्रों पर सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने के निर्देश दिए हैं। इन सबके बावजूद अभी भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 13 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां तक पहुंचने का मार्ग या तो क्षतिग्रस्त है या फिर कच्चा मार्ग है। बताते चलें कि जिले में कुल 2 हजार 8 मतदान केंद्र हैं। 

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय अरईपुर में तीन बूथ 251, 252 व 253 बूथ बनाए गए हैं। यहां लगभग ढाई हजार मतदाता हैं। इस मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए खड़ंजा तो है, लेकिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जगह जगह खड़ंजा उखड़ चुका है। प्राथमिक विद्यालय पंथीपुर मतदान केंद्र तक जाने के लिए मतदाताओं को नहर की उबड़ खाबड़ पटरी से होकर जाना होगा। प्राथमिक विद्यालय सैथा में बूथ संख्या 250 है।
विज्ञापन


यहां रैंप की रेलिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे में मतदान करने के लिए दिव्यांगाें के समक्ष समस्या खड़ी हो सकती है। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय बासूपुर बनियानी में मतदान तक जाने वाला मार्ग न सिर्फ कच्चा है, बल्कि गड्ढों में तब्दील हो चुका है। प्राथमिक विद्यालय कटेहरी तक जाने वाले मार्ग का निर्माण तो है, लेकिन लगभग 100 मीटर कच्चा है। इसके अलावा कई अन्य मतदान केंद्रों तक जाने वाला मार्ग भी क्षतिग्रस्त है। 

समय रहते दुरुस्त कराया जाए मार्ग
बासूपुर बनियानी के शिव लाल व जंगली प्रसाद ने कहा कि आगामी 12 मई को मतदान करने में मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए समय रहते मतदान केंद्र तक मार्ग दुरुस्त करा लिया जाए। अरईपुर के राममिलन व संजय ने कहा कि मतदान तो करना ही है। रास्ता चाहे ठीक हो या न हो। हालांकि जिम्मेदार अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे मतदान केंद्र तक जाने वाले मार्ग को समय रहते दुरुस्त कराएं। 

तेजी से चल रहे काम 
जिन मतदान केंद्रों पर कुछ जरूरी व्यवस्था शेष रह गई है, वहां उसे पूरा कराया जा रहा है। जल्द ही सभी सुविधाएं मुहैया करा दी जाएगी। आवागमन, प्रकाश, शौचालय व पेयजल सुविधा को बेहतर किया जा रहा है। -सुरेश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें