फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वाटरकूलर खराब, 8 दे रहे गर्म पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तेजी से बढ़ती गर्मी के बीच जिला मुख्यालय पर जगह जगह वाटर कूलर ठप पड़े हैं। इन्हें दुरुस्त कराने की सुध नहीं ली जा रही। यूं तो पूरे अकबरपुर नगर में कुल 26 वाटरकूलर स्थापित हैं, लेकिन इनमें से 12 खराब पड़े हैं। 8 वाटर कूलर गर्म पानी दे रहे हैं। नतीजा यह है कि शीतल पेयजल के लिए आमजन को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खराब पड़े वाटरकूलरों को दुरुस्त कराए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है, जिसका खामियाजा विभिन्न कार्यों से संबंधित क्षेत्र में आने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रमुख स्थानों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर आने वाले लोगों को गर्मी में प्यास बुझाने के लिए शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर तो स्थापित कर दिए गए, लेकिन उनकी समुचित देखरेख करने की सुध जिम्मेदार लोगों को नहीं है। इसी का नतीजा है कि विभिन्न स्थानों पर लगे वाटर कूलर या तो खराब पड़े हैं या फिर गर्म पानी दे रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर दो वाटर कूलर लगे हैं, जो लंबे समय से खराब पड़े हैं। इसके अलावा तीन इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब है। इसके चलते ट्रेन आने पर प्यास बुझाने के लिए यात्रियों को इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ता है। वाटर कूलर दुरुस्त कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

अकबरपुर बस स्टेशन पर लगा एकमात्र वाटरकूलर लंबे समय से गर्म पानी दे रहा है, तो जिला अस्पताल में दो वाटरकूलरों के सापेक्ष एक खराब है, तो दूसरा गर्म पानी दे रहा। अकबरपुर तहसील परिसर में लगा एक वाटर कूलर भी लंबे समय से गर्म पानी दे रहा है। नतीजा यह है कि जिला अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को प्यास बुझाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट का वाटरकूलर भी गर्म पानी दे रहा। भीषण गर्मी में ठंडा पानी न मिलने से संबंधित क्षेत्र में आने वाले लोगों के समस्या विभिन्न प्रकार की समस्या खड़ी हो रही है। नगर के अलग अलग क्षेत्रों में लगे कई वाटर कूलर ठप हो गए हैं। जनपद न्यायालय गेट के निकट, अकबरपुर नगर स्थित प्रधान डाकघर के निकट, पटेलनगर तिराहा, मालीपुर चौराहा, शहजादपुर चौक, दोस्तपुर चौराहा, फौव्वारा तिराहा पर वाटरकूलर की स्थापना किए जाने की मांग अब तक नहीं पूरी की जा सकी है। नतीजा यह है कि इन भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आने वाले लोग भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए होटलों व ढाबों पर जाने को मजबूर होते हैं।

दुरुस्त कराया जाए खराब पड़े वाटरकूलर
जिला अस्पताल में मिले बेवाना के तीमारदार राकेश कुमार व पहितीपुर के रामअशीष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शीतल पेयजल के लिए दो वाटरकूलर तो स्थापित कर दिए गए, लेकि न इनका समुचित लाभ मरीजों व तीमारदारों को मिले, इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए मरीजों व तीमारदारों को इधर उधर भटकना पड़ता है। अकबरपुर तहसील में मिले वादकारी संतोष व राजेंद्र कुमार ने कहा कि एकमात्र लगा वाटरकूलर लंबे समय से खराब पड़ा है। इसे दुरुस्त कराने की सुध नहीं।

भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। इसके बाद भी इसे ठीक नहीं कराया जा रहा। इससे प्यास बुझाने के लिए जलपान की दुकानों का सहारा लेना पड़ता है। बस स्टेशन पर बस का इंतजार कर रहे तनवीर व डब्लू तिवारी ने कहा कि एक तो बस स्टेशन परिसर में यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है, तो वहीं एकमात्र लगा वाटरकूलर भी खराब पड़ा है। ऐसे में आसमान से गिरती आग के बीच गंतव्य तक जाने के लिए बस के इंतजार में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

कराए जाएंगे जरूरी इंतजाम
आम लोगों को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के सभी जरूरी प्रयास किए जाएंगे। इस बारे में सभी संबंधित एजेंसियों को जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं। इसका अनुपालन हो, इसे दिखवाया जाएगा। -अमरनाथ राय, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें