फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज बूथों पर सुनाई जाएगी मतदाता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित हो इसके लिए शनिवार 9 मार्च व रविवार 10 मार्च को सभी बूथों पर विशेष अभियान चलेगा। सुबह 11 बजे बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जाएगी। यहां पहुंचकर मतदाता सूची देख सकते हैं। यदि कोई गड़बड़ी तो तो उसमें सुधार करा सकते हैं। साथ ही सूची में नाम भी शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अविनाश सिंह ने दी।
विज्ञापन

बताया कि सभी पोलिंग बूथ पर बीएलओ की मौजूदगी अनिवार्य रहेगी। कुल 1899 बूथों पर यह प्रक्रिया चलेगी। दो दिवसीय विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य त्रुटियां दूर करने के साथ ही अधिकाधिक मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ना है। ऐसे में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वह इसमें प्रभावी भूमिका निभाएं। मतदाता सूची में नाम शामिल व संशोधन कराने में पूर्ण योगदान दें। लोगों को मोबाइल एप के जरिए अपना आवेदन करने के लिए जरूरी जानकारी भी उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। कहा कि बूथों का अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। यदि कहीं कार्य में शिथिलता मिली तो कार्रवाई भी तय हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें