फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में दर्ज मुकदमेे में गिरफ्तारी न होने से नाराज मदारभारी गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर सीओ सदर के अलावा सीओ टांडा भी पहुंचे और ग्रामीणों को समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दीपावली पर्व के मौके पर आरोप के अनुसार मदारभारी गांव में विपक्षियों ने राजकुमार समेत 15 महिलाओं व पुरुषों की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें से दो की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। इस मामले में राजकुमार की तहरीर पर भीटी थाने में 25 नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। परंतु अब तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से उनकी जान को खतरा बना हुआ है।
विपक्षी आए दिन तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। शिकायत के बावजूद भीटी पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे नाराज होकर उन्हें कलेक्ट्रेट के निकट धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ा। प्रदर्शन करने पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सीओ सदर अशोक कुमार सिंह के अलावा सीओ टांडा संतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीण ज्ञापन सौंपकर वापस गांव लौट गए। इस मौके पर रामकिरोधन, रामनाथ, विमला, दशरथ, रामदास, अनुपम, बैजू, प्रेमपती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें