फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में छह दिन पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कम्हरिया बड़ी केवटाही निवासी रामरोहित (55) की सोमवार सुबह अतरौलिया के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

छोटे भाई शिवराज के अनुसार, छह अक्तूबर की दोपहर कम्हरिया मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें आजमगढ़ के अतरौलिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में कई दिनों तक इलाज के बाद सुधार न होने पर शनिवार को परिजन उन्हें पुनः अतरौलिया ले आए, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। तीन भाइयों में सबसे बड़े रामरोहित अविवाहित थे और अपने भाई के साथ रहते थे। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें