अंबेडकरनगर। मालीपुर थानाक्षेत्र में दबंग युवकों द्वारा सरेआम लाठी-डंडोंं से छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार भगलापुर निवासी शिवम मिश्र मालीपुर स्थित एक लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। 31 जुलाई की शाम को वह लाइब्रेरी से बाहर निकला था। तभी वहां एक ही बाइक से पहुंचे चार आरोपियों ने कुछ अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडा व राॅड से उसे दौड़ाकर पीट दिया। छात्र के सिर, हाथ व पैर समेत अन्य अंगों पर चोटें आईं। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गुवावां जमालपुर के सौरभ यादव और शुभम यादव, करीमपुर के बिपुल यादव, सोमेश विश्वकर्मा और अभिषेक यादव पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एएसपी श्यामदेव ने बताया कि पिटाई करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है। (संवाद)