फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छात्रा से छेड़छाड़ मामले में नपे दरोगा व दो सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर शुक्रवार को एसपी ने जलालपुर कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक व दो सिपाहियोंं को लाइन हाजिर कर दिया। बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ रोड स्थित एक विद्यालय के पास बीते दिनोंं एक छात्रा से कुछ शोहदों ने अभद्रता की थी। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाल ने उपनिरीक्षक सचिन कुमार मौर्य और सिपाही जितेंद्र कुमार एवं रजत कुमार को आरोपी युवकोंं पर कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी। आरोपी पुलिसवालों ने कार्रवाई में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन

बीते दिनोंं पीड़िता अपने पिता के साथ एसपी दरबार में पहुंचकर अपने साथ हुए अभद्रता की बात बताई। पुलिस अधीक्षक ने तीनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने पीड़ित छात्रा को बुलाकर बयान दर्ज कराया। छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी युवकोंं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देने के साथ ही जांच सीओ अजय कुमार शर्मा को सौंप दी है। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि महिला की सुरक्षा में शिथिलता बरते के आरोप में एक उपनिरीक्षक व दो सिपाहियोंं को लाइन हाजिर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें