फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीली ईंट व सफेद बालू सेे बन रहा नाला

Mon, 04 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर फैजाबाद मार्ग पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस तरह दोयम दर्जे के मसाले से बनवाया जा रहा नाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र अकबरपुर में निर्माण के नाम पर हो रही धांधली रुकने का नाम नहीं ले रही है। चाहे वह ईंटरलाकिंग ईंट लगाने को लेकर हो या फिर नाले आदि के निर्माण को लेकर। मानकविहीन कार्यों की तरफ नगर पालिका परिषद प्रशासन ध्यान ही नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग पर नाला निर्माण में मसाले की गुणवत्ता तो न के बराबर है ही साथ ही पीली ईंटों का प्रयोग भी हो रहा है। जिम्मेदार लोगों से शिकायत भी हुई लेकिन निर्माण कार्य जारी है। नगर पालिका क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार नहीं आ रहा है।

गुणवत्ता की अनदेखी कर काम करा रहे लोग चांदी काट रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन भी इस तरफ ध्यान देने की जरूरत नहीं महसूस कर रहा है। लाखों की लागत से अकबरपुर-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर इन दिनों लाल ब्रदर्स पेट्रोल पंप से सरदार पेट्रोल पंप के बीच जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य में बरती जा रही धांधली का आलम यह है कि मसाले में मोरंग का नामोनिशान तक नहीं है। सफेद बालू से ही निर्माण कार्य चल रहा है। सीमेंट भी मानक के अनुसार नहीं मिलाई जा रही है। ईंट की गुणवत्ता भी अत्यंत खराब है।

कई लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति भी जताई लेकिन जिम्मेदार लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में निर्माण करा रहे लोग तेजी के साथ कार्य पूरा कराने में लगे हुए हैं।

नगर के रंजीत पांडेय व विशाल तिवारी आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के विरुद्घ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर नगर पालिका चेयरमैन चंद्रप्रकाश वर्मा ने कहा कि मामले की पड़ताल कराई जाएगी। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें