फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंबेडकरनगर में जांच करने पहुंचे लेखपाल को पीटा, फाड़े दस्तावेज, पिस्टल तानकर दौड़ाया; 3 पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 19 May 2026 08:10 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में जांच करने पहुंचे लेखपाल के साथ दबंगों ने मारपीट की, सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और पिस्टल तानकर दौड़ाया। आरोपियों ने पक्ष में रिपोर्ट लगाने का दबाव बनाया था। शिकायत के बाद पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहिरौली क्षेत्र के कुर्मीडीहा में सोमवार को जांच करने पहुंचे लेखपाल वीरेंद्र वर्मा की दबंगों ने पिटाई की और दस्तावेज फाड़ दिए। साथ ही पिस्टल लेकर काफी दूर तक दौड़ाया। मामले में लेखपाल की शिकायत पर अहिरौली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


अकबरपुर के रसूलपुर उसरी निवासी लेखपाल वीरेंद्र कुमार ने शिकायती पत्र में बताया कि वह ग्राम बरहा नियामतचक में तैनात हैं और ग्राम गौराबसंतपुर के प्रभारी लेखपाल के रूप में भी कार्यरत हैं। 16 मई को संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र और सात मार्च के जनसूचना प्रार्थना पत्र की जांच के लिए सोमवार को वह कुर्मीडीहा गांव गए थे। 

पिस्टल निकालकर तान दी

जांच के दौरान गांव निवासी चंद्रशेखर और उसका पुत्र सूरज तीन अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उनपर अपने पक्ष में रिपोर्ट लगाने का दबाव बनाया। उन्होंने नियमानुसार जांच रिपोर्ट लगाने की बात कही। इसी बात पर आरोपी नाराज हो गए।

विवाद शुरू हो गया। चंद्रशेखर ने गाली-गलौज करते हुए पिस्टल निकालकर उनपर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। सूरज ने उनका कॉलर पकड़कर धक्का दिया जिससे वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद पिटाई की गई।

विज्ञापन


आरोप है कि घटना के दौरान सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए गए। किसी तरह वह मौके से भागे तो आरोपियों ने पिस्टल लेकर दौड़ा लिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद लेखपाल ने अहिरौली थाने में पहुंचकर शिकायत दी। 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा डालने और एससी-एसटी एक्ट से जुड़ी धाराएं शामिल की गई हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें