फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पंचायत चुनाव न होने पर प्रधानों का बढ़ाएं कार्यकाल

Tue, 19 May 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनीपुर। पंचायत चुनाव समय पर न होने के विरोध और कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्राम प्रधान संघ अकबरपुर ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन में ग्राम पंचायतों के अधिकारों की रक्षा, समय पर पंचायत चुनाव कराए जाने अथवा वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। प्रधान संघ ने कहा कि ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई हैं और ग्रामीण विकास में इनकी अहम भूमिका है। अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि यदि समय से पंचायत चुनाव नहीं कराए जाते हैं तो वर्तमान ग्राम प्रधानों को कार्य करने का अवसर दिया जाए तथा पंचायतों में किसी भी स्थिति में प्रशासक नियुक्त न किए जाएं। प्रदर्शन के दौरान प्रधानों ने पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपने अधिकारों की सुरक्षा को लेकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर राजीव उपाध्याय, अरविंद वर्मा, अफजल, मोहम्मद आकिब, अजय सिंह, बबलू खान, कलावती, गिरीश सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें