फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

117 परीक्षा केंद्रों पर आज से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 117 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार 18 फरवरी से 79 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल के 44 हजार 449 परीक्षार्थी प्रथम पाली में हिंदी व इंटरमीडिएट के 34 हजार 912 परीक्षार्थी भी द्वितीय पाली में हिंदी की परीक्षा देंगे। इस दौरान नकल पर अंकुश लगाने के लिए डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 5 जोनल मजिस्ट्रेट व 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही 7 सचल दल भी परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे। उधर, परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पूर्ण कर लेने का दावा किया गया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा मंगलवार 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। शासन के दिशा निर्देश के अनुसार परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन करवाने के लिए प्रशासन ने जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली हैं। मंगलवार को पहले दिन प्रथम पाली में जहां हाईस्कूल के परीक्षार्थी हिंदी की, तो द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी भी हिंदी की परीक्षा देंगे। डीआईओएस कार्यालय के राजेश कुमार ने बताया कि जिले के 117 परीक्षा केंद्रों पर कुल 79 हजार 361 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 44 हजार 449, जबकि इंटरमीडिएट के 34 हजार 912 परीक्षार्थी शामिल हैं।
पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर ऑनलाइन नजर रखने के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को जोड़ दिया गया है। इससे नकल पर अंकुश पाने में मदद मिलेगी। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार इसके अलावा एडीएम पंकज वर्मा व सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। 5 जोनल मजिस्ट्रेट व 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लेगे। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8 से सवा 11 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से सवा 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन

परीक्षा में नकल पर अंकुश पाने के लिए परीक्षार्थियों को दो बार जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। डीआईओएस के अनुसार परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर आंतरिक सचल दल के सदस्य परीक्षार्थियों की जांच करेंगे। यदि कोई जूता पहनकर जाता है, तो उसे उतरवाया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल व डिजिटल घड़ी परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा कक्ष में पहुंचे परीक्षार्थियों की भी यदि आवश्यकता पड़ी, तो जांच की जाएगी।
परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। अभिभावकों को परीक्षा केंद्र से 200 मीटर सीमा से बाहर रखा जाएगा। 200 मीटर सीमा में किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यदि किसी ने परीक्षा में गड़बड़ी करने का प्रयास किया, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी मंगलवार से प्रारंभ हो रही है। इसे नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर शौचालय, पेयजल, प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था पूरी कर ली गई।
विज्ञापन

- विनोद सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें