फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लिया यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मंगलवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की हकीकत को जानने के लिए मंगलवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम का जायजा लिया। साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। इस कंट्रोल रूम से जनपद के सभी विद्यालयों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को नकल विहीन व सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सभी व्यवस्थाओं पर अपनी पैनी नजर बनाए हुआ है। इसी क्रम में सोमवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम का जायजा लिया। वहां उन्होंने परीक्षा से जुड़ी तैयारियों का विवरण प्राप्त किया। कंट्रोल रूम से जनपद के सभी विद्यालयों पर नजर बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम में कुल 10 कंप्यूटर लगे मिले।
इसके माध्यम से विद्यालयों में हो रही परीक्षा की एक एक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। डीएम ने डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारियों से ईमानदारी पूर्वक अपने कार्यों को संपादित करने का निर्देश दिया। कहा कि यदि किसी केंद्र पर किसी प्रकार की कोई संवेदनशीलता की स्थिति उत्पन्न होती है तो सेक्टर/जोनल मजिस्टे्रटों को तत्काल सूचित करेंगे। डीआईओएस को निर्देशित किया कि सभी केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकॉर्डर क्रियाशील होने चाहिए। इसमें यदि कोई लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें