फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपीएससी में 316वीं रैंक पाने वाले विपिन देव के पढ़ाए 11 छात्र पीसीएस की परीक्षा में हुए उत्तीर्ण

Mon, 30 Mar 2026 07:40 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

यूपीएससी परीक्षा में 316वीं रैंक पाने वाले विपिन देव यादव के पढ़ाए हुए 11 छात्रों का चयन पीसीएस में हुआ है। विपिन ने पीसीएस की परीक्षा भी दी थी। उसमें भी उनका चयन हो गया।
विज्ञापन
विपिन देव अपने चयनित छात्रों के साथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीएससी की परीक्षा में 316 वीं रैंक पाने वाले टांडा के विपिन देव यादव के पढ़ाए 11 होनहार पीसीएस परीक्षा में उत्तीर्ण होकर अफसर बने हैं। टांडा के विपिन देव यादव ने यूपीएससी के बाद पीसीएस परीक्षा भी दी थी जिसमें उनका चयन वर्क अफसर के पद पर हुआ है। 

विज्ञापन


विपिन देव का परिवार तीन पीढ़ियों से टांडा कोतवाली में चौकीदारी करता आ रहा है। चार प्रयासों के बाद उन्होंने यूपीएससी में सफलता प्राप्त की है। इन दिनों वह दिल्ली में रहकर ज्वाइनिंग की तैयारी कर रहे हैं। उनसे फोन पर हुई बात के दौरान बताया कि दिसंबर 2024 से मई 2025 तक उन्होंने भागीदारी भवन लखनऊ में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कोचिंग में निशुल्क जीएस के छह पेपर, हिंदी व निबंध की 200 से अधिक घंटे की कक्षाएं ली थीं।

जून 2025 में हुए पीसीएस परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी हुआ जिसमें उनके पढ़ाए हुए 11 मेधावियों का चयन विभिन्न पदों पर हुआ है। इनमें रक्षाराम सोनकर सब रजिस्ट्रार, अर्जुन सिंह यादव, सुरेश बाबू, चंदन पाल, विकास कुमार राज, सुदेव पटेल, अंकुर सिद्धार्थ का नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक कुमार का कॉमर्शियल टैक्स अफसर व संदीप वर्मा का स्टेटिस्टिकल अफसर पद पर चयनित हुए हैं। अन्य छात्र भी अलग-अलग पदों के लिए उत्तीर्ण हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें