फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अज्ञात वाहन ने इंटर के छात्र को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। साइकिल से कोचिंग जा रहे इंटरमीडिएट के छात्र को बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के नवानगर गांव के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के पट्टी मुइयन गांव निवासी कन्हैया पाल का पुत्र सर्वेश पाल (17) बृहस्पतिवार सुबह साइकिल से सुरहुरपुर रोड स्थित कोचिंग सेंटर जा रहा था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। बताया जाता है कि जब वह नवानगर गांव के पास पहुंचा, इसी बीच पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे पहले कि आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ।
हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस उसे लेकर सीएचसी नगपुर गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि तीन भाई व दो बहन में सर्वेश सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें